Breaking

Search This Blog

Thursday, November 26, 2020

क्रिसमस पर निबंध (200 Words)

Essay on Christmas Day 

 क्रिसमस पर निबंध

क्रिसमस डे को बड़ा दिन भी कहते हैं। यह त्यौहार ईसाइयों का प्रमुख त्यौहार है। ईसाई धर्म को चलाने वाले ईसु-मसीह का जन्म दिवस 25 दिसम्बर को क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार संसार के सभी देशों में मनाया जाता है।

Essay on Christmas
Essay on Christmas

इस त्यौहार के 8-10 दिन पहले से ही लोग तैयारियां शुरू कर देते हैं। अपने मकान दूकान आदि की सफाई करते हैं। रंग-रोगन करते हैं। उन्हें सजाते हैं। गिरजा घरों में झाकियां सजाई जाती हैं। एक दिन पहले ही ईसु के जीवन से सम्बन्धित झाकियों और नाटकों का आयोजन होता है। लोग क्रिसमस की खरीददारी के लिए बाजारों में जाते हैं।


25 दिसम्बर को प्रातः गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना की जाती है। सभी उसमें सम्मिलित होते हैं। घर आकर तरह-तरह के पकवान बनाकर खाते है। रात्रि को घरों में नाच-गाने और मनोरंजन का आयोजन होता है। घर में क्रिसमस ट्री सजाया जाता है। उसमें चाकलेट-टॉफियाँ आदि चीजें लटकाई जाती है। बच्चे उन्हें तोड़कर खाते हैं।


क्रिसमस के दिन लोग एक दूसरे को बधाई देते हैं। बधाई कार्ड भी भेजे जाते हैं। इस दिन मित्रों को, सम्बन्धियों को और बच्चों को तरह-तरह के उपहार भेजे जाते हैं। यह भी आपस में प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने वाला त्यौहार है।

1 comment: